शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से हजारों बीघा फसलें डूबीं, रास्ते जलमग्न

Connect News 24

Thousands of bighas of crops drowned due to rise in water level of Ramganga, roads submerged

गांव एलमनगर की बस्ती तक पहुंचे बाढ़ का पानी से निकलते लोग।संवाद

शाहजहांपुर/ जलालाबाद। बैराजों से लगातार छोड़े जा रहे पानी से रामगंगा नदी एक बार फिर उफना गई है। पानी गांव के करीब तक पहुंच गया है, जिससे ग्रामीण दहशत में हैं। वहीं कई संपर्क मार्गों पर पानी बह रहा है। हजारों बीघा फसल जलमग्न है। जैतीपुर, मिर्जापुर, जलालाबाद के कई गांव प्रभावित हैं।

बीते चार दिन से बैराजों से पानी लगातार छोड़े जाने से गांवों के बाहर बसीं कई बस्तियां पानी से घिर गईं हैं। खंडहर क्षेत्र के साथ पानी जलालाबाद के गांव पिटारमऊ तक पहुंच गया है। बहगुल नदी के पानी ने तटवर्ती बस्तियों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। बुधवार को भी 20 हजार क्यूसेक पानी बैराजों से छोड़ा गया है।

इस गांव के पास कटरिया वाली पुलिया तक पानी चढ़ जाने से कटरिया, मंझरा, धींयरपुरा, मलिखानगला व एलमपुर आदि गांव के लोगों को तहसील मुख्यालय तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। इस पुलिया पर कमर तक बह रहे पानी के कारण बाइक व कार आदि का आवागमन बंद हो गया है। यहां से सुखवीर, जैयराखन, पाती व रघुवीर आदि ने बताया कि लगातार पानी बढ़ रहा है। इस क्षेत्र के पश्चिम में बहगुल और पूरब में रामगंगा है। इसके अलावा खंडहर क्षेत्र के रपरा, चचुआपुर, बलदेवपुर, शेरपुर चुरघुटी, उइला व थाथरमई आदि गांव पर भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

बलदेवपुर, हथिनापुर आदि गांव के जाने वाले रास्तों पर पानी भर जाने से ग्रामीण आवागमन की समस्या से जूझ रहे हैं। गांव कटरिया के ग्रामीणों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर पुलिया पर पानी भर जाने से आवागमन की समस्या को देखते हुए व्यवस्था कराने की मांग की है।

गौटिया से कनाहनी के पास बनी पुलिया के ऊपर बह रहा पानी

जैतीपुर। रामगंगा में छोड़े गए पानी से किसानों की फसल बर्बाद होने लगी है। वर्तमान में खेत में बाजरा, उड़द, तिल, धान, मूंगफली की बुवाई कर रखी थीं जो की पानी भर जाने से खराब हो रही है। बृहस्पतिवार सुबह तक मरेना, जगतियापुर, कनाहनी गौटिया, धुबला करीमनगर, केसीनगला, खूबपुर अचिंतपुर, में रामगंगा किनारे के हजारों बीघा फसल पानी में डूब गई। गौटिया से कनाहनी के पास बनी पुलिया के ऊपर सड़क से तेज रफ्तार से पानी बह रहा है। इससे बरीप्रसिद्धपुर, कनाहनी आदि गांव को जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। संवाद

लोहरगड़ी गांव में उपलब्ध नहीं हो सकी नाव

बुधवार को ही ग्राम पंचायत सरसवा के मजरा गांव लोहरगड़ी के चारों ओर पानी भर गया था। इससे वहां रहने वाले कुछ लोग ही गांव से बाहर निकल पा रहे थे। ग्राम प्रधान ने प्रशासन को सूचना दे दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक गांव को नाव उपलब्ध नहीं हो सकी थी। वहीं मरेना की नंदीशाला में पानी भर गया है। बुधवार रात में नंदीशाला से प्रधान ने ग्रामीणों की मदद से वहां पर मौजूद 22 नंदी और आठ गायों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।

ग्रामीण बोले- फसलें खराब होने से रोजी-रोटी का संकट बढ़ा

बाढ़ के पानी में मेरी 20 बीघा मूंगफली और 10 बीघा धान की फसल डूब गई है। इससे हजारों रुपये का नुकसान हो गया है। परिवार के सामने संकट खड़ा हो गया है। – लालजी, मरेना

20 बीघा बाजरा की फसल बाढ़ के पानी में डूब गई है। इससे काफी नुकसान हो गया है। खेती खराब होने से परिवार के सामने दिक्कत खड़ी हो जाएगी। – सत्यवीर यादव, जगतियापुर

चौतरफा बाढ़ से घिरा मजरा बोझी गांव, खाने-पीने का संकट

परौर। कलान तहसील ग्राम पंचायत का मजरा बोझी रामगंगा की कटरी में बसा हुआ है। बाढ़ के कारण पूरा गांव चारों तरफ से पानी से गिर गया है। इससे जानवरों के चारे का संकट पैदा हो गया है। लोग न तो गढ़ियारंगीन की तरफ पहुंच पा रहे हैं और न ही कुंडलिया की तरफ आ रहे हैं। लोगों के घरों में रखा राशन भी खत्म हो रहा है। लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार की है। संवाद

जरियनपुर में चारों ओर पानी ही पानी

मिर्जापुर। रामगंगा की बाढ़ ने ग्राम जरियनपुर के रोड किनारे की बस्ती को चौतरफा घेर लिया है। बाढ़ का पानी मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे के तारापुर पुल से होकर मिर्जापुर में प्रवेश कर रहा है। थाने से पूर्व के खेतों में धान की फसल डूब रही है। कस्बे की दक्षिणी आबादी में गुलडिया रोड जलमग्न हो गया है। बाढ़ से चौतरफा घिरे बीघापुर पूर्वी, बीघापुर पश्चिमी, गंगा नगर, रामनगर, देवनगर आदि खतरे में आ गए हैं। उधर, रामगंगा की बाढ़ से ग्राम कुंडरी आश्रम, कुनिया, नौआबाद, गहवरा, गहवरिया आदि गांव भी घिर गए हैं। संवाद

गांव एलमनगर की बस्ती तक पहुंचे बाढ़ का पानी से निकलते लोग।संवाद

गांव एलमनगर की बस्ती तक पहुंचे बाढ़ का पानी से निकलते लोग।संवाद

गांव एलमनगर की बस्ती तक पहुंचे बाढ़ का पानी से निकलते लोग।संवाद

गांव एलमनगर की बस्ती तक पहुंचे बाढ़ का पानी से निकलते लोग।संवाद

गांव एलमनगर की बस्ती तक पहुंचे बाढ़ का पानी से निकलते लोग।संवाद

गांव एलमनगर की बस्ती तक पहुंचे बाढ़ का पानी से निकलते लोग।संवाद

गांव एलमनगर की बस्ती तक पहुंचे बाढ़ का पानी से निकलते लोग।संवाद

गांव एलमनगर की बस्ती तक पहुंचे बाढ़ का पानी से निकलते लोग।संवाद

गांव एलमनगर की बस्ती तक पहुंचे बाढ़ का पानी से निकलते लोग।संवाद

गांव एलमनगर की बस्ती तक पहुंचे बाढ़ का पानी से निकलते लोग।संवाद

गांव एलमनगर की बस्ती तक पहुंचे बाढ़ का पानी से निकलते लोग।संवाद

गांव एलमनगर की बस्ती तक पहुंचे बाढ़ का पानी से निकलते लोग।संवाद

Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button