शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मिर्जापुर में सफाईकर्मी के घर से हजारों की चोरी

Connect News 24

Thousands stolen from sweeper's house in Mirzapur

मिर्जापुर कस्बे में सफाईकर्मी अनिल की पत्नी ऋतु टूटी अलमारी और बिखरा सामान दिखाती हुई। संवाद

मिर्जापुर। कस्बे में सफाईकर्मी अनिल कुमार के घर से चोर अलमारी और संदूक के ताले तोड़कर 60 हजार की नकदी सहित लगभग दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल फोन चुरा ले गए। चोरी की सूचना पर पुलिस ने रात में ही मौका मुआयना किया।

कलान ब्लॉक में कार्यरत अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार की रात वह परिवार सहित घर के आंगन में सो रहा था। रात्रि करीब दो बजे वह उठा तो कमरों के दरवाजे खुले हुए थे। अंदर अलमारी और संदूक खुले पड़े थे। उसमें रखा सामान बिखरा हुआ था। अनिल ने बताया कि उसके बेटे के मुंडन की मंगलवार को दावत थी। दावत के इंतजाम के लिए अलमारी में 60 हजार रुपये रखे थे। इसके अलावा चोर जेवर और मोबाइल ले गए हैं। उसने पत्नी के मोबाइल से पुलिस को चोरी की सूचना दी। पुलिस ने रात में ही आकर मौका मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। तीन जून को कस्बे की स्टेट बैंक शाखा में पांच लाख रुपये जमा करने आये ग्राम सींगापुर निवासी खाद-बीज व्यापारी अजीत का रुपयों भरा थैला लेकर चोर भाग गया थ। अब तक घटना क खुलासा नहीं हो सका है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button