शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कार सवार तीन तस्कर गिरफ्तार, 2.1 किलोग्राम अफीम बरामद

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Tue, 02 May 2023 12:49 AM IST

शाहजहांपुर। मदनापुर पुलिस और एसओजी की टीम ने कार से अंतरराज्यीय तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो किलो सौ ग्राम अफीम, 33,245 की नकदी और तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस ने बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.10 करोड़ रुपये होने का दावा किया है।

जलालाबाद-मदनापुर मार्ग पर मदनापुर तिराहे से मुखबिर की सूचना पर एसओजी व मदनापुर पुलिस ने एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली तो कार में रखे बैग से दो किलो सौ ग्राम अफीम बरामद हुई। तस्कर झारखंड से अफीम लेकर पंजाब जा रहे थे। एसपी एस. आनंद ने बताया कि पुलिस ने गैंग के सरगना जलालाबाद के गांव कटका बहादुरपुर निवासी अमित वर्मा, उसके साथी सोनू कुमार और जैतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बंथरा उर्फ नगला निवासी मैकूलाल को गिरफ्तार किया है।

एसपी ने बताया कि मैकूलाल गैंग के सरगना अमित का रिश्तेदार है। अमित ही झारखंड से अफीम मंगाकर घर पर पैकिंग कराकर डिमांड के अनुसार, दोनों को कार से बरेली ले जाकर दिल्ली जाने वाली बस में बैठा देता था। अफीम को पिट्ठू बैग में रखकर ले जाते थे। दिल्ली से पंजाब और हरियाणा जाकर दोनों अफीम बिक्री कर नकद रुपये लेकर आते थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button