शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: गांधी भवन में त्रिदिवसीय मकर संक्रांति मेला शुरू

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sun, 14 Jan 2024 03:40 PM IST

Three-day Makar Sankranti fair begins at Gandhi Bhawan

त्रिदिवसीय मकर संक्रांति मेले का फीता काटकर उद्घाटन करते नगर आयुक्त/परियोजना निदेशक डूडा संतोष

शाहजहांपुर। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से शनिवार को त्रिदिवसीय मकर संक्रांति मेले का नगर आयुक्त/परियोजना निदेशक डूडा संतोष कुमार शर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मेले में पथ विक्रेताओं को पीएम स्वनिधि योजना के तहत बैंक के माध्यम से लोन दिलाया जाएगा। डिजिटल लेन-देन का प्रशिक्षण और क्यूआर कोड का वितरण भी होगा।

परियोजना अधिकारी एसके सिंह ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत शहरी पथ विक्रेताओं को प्रथम ऋण के रूप में दस हजार रुपये अपने व्यवसाय में वृद्धि के लिए दिए जाते हैं जो पथ विक्रेता अपने ऋण की समय से अदायगी कर देते हैं, उनको द्वितीय लोन के रूप में 20 हजार रुपये मिलते हैं। इसकी अदायगी करने पर तृतीय लोन के रूप में 50 हजार रुपये दिए जाने का प्रावधान है। मकर संक्रांति मेले में स्वनिधि से समृद्धि के तहत पथ विक्रेताओं की केंद्र सरकार की आठ कल्याणकारी योजनाओं जन धन योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, जननी सुरक्षा बीमा योजना, वन नेशन-वन राशन कार्ड, श्रम योगी मानधन योजना से जोड़ने का प्रावधान है। मेले में स्वयं सहायता समूहों की ओर से निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर शहर मिशन प्रबंधक प्रभाकर मिश्र, सामुदायिक आयोजक अंशुल कुमार, दीपक प्रजापति, मनोहर सिंह आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button