शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आज से शुरू होगा तीन दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग समारोह

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 16 Nov 2023 12:40 AM IST

Three day spiritual satsang ceremony will start from today

टाउनहाल ​​स्थित बाबा विश्वनाथ यात्री निवास में लगाए गए पंडाल में अ​धिष्ठापित समर्थ गुरु का चित्

शाहजहांपुर। रामाश्रम सत्संग मथुरा उपकेंद्र शाहजहांपुर की ओर से बाबा विश्वनाथ यात्री निवास में तीन दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग समारोह का बृहस्पतिवार से आयोजन होगा। इसमें देशभर से साधक आएंगे। सत्संग समारोह को लेकर बुधवार को तैयारियां पूरी कर ली गईं।

समर्थ गुरु डॉ. चतुर्भुज सहाय के अवतरण पर्व को आध्यात्मिक सत्संग समारोह के रूप में मनाया जाता है। इसको लेकर रामाश्रम सत्संग की ओर से पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रहीं थीं। बृहस्पतिवार को सुबह 9 बजे से सत्संग समारोह का शुभारंभ हो जाएगा। कार्यक्रम 18 नवंबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे संपन्न होगा। सत्संग के लिए टूंडला से गृहस्थ संत प्रभुदयाल और उनके अनुज कृष्णकांत पाठक आ गए हैं। जयपुर से अमित कुलश्रेष्ठ, लखनऊ से केसी श्रीवास्तव, मेरठ से त्यागवीर सिंह त्यागी का आगमन हो गया है। जबकि साधकों का आना भी सुबह से ही शुरू हो गया था। व्यवस्थापक श्याम मोहन टंडन ने बताया कि साधन क्रिया के लिए यात्री निवास में पंडाल का निर्माण किया गया है। इसमें समर्थ गुरु के चित्र का अधिष्ठापन हो चुका है। बताया कि सत्संग प्रेमियों के लिए भोजन, भजन और विश्राम की सभी व्यवस्थाएं हो गईं हैं। इसमें ब्रजेश कुमार गुप्ता, डॉ. मनमोहन लाल गुप्ता, डॉ. पूनम गुप्ता, गोपाल कृष्ण टंडन, विमला गुप्ता, रेखा कुशवाहा, सुनीता सिंह आदि का सहयोग रहा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button