शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: तीन छात्राओं ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान की अनुदेशक की करतूत

Connect News 24

शाहजहांपुर। ददरौल ब्लॉक के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में यौन शोषण की शिकार छात्राओं की मेडिकल रिपोर्ट पुलिस को प्राप्त हो गई है। बुधवार को पुलिस ने तीन छात्राओं के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए। छात्राओं कंप्यूटर ऑपरेटर की दरिंदगी बयां की।

विद्यालय में कंप्यूटर अनुदेशक कई दिनों से छात्राओं के साथ अश्लील हरकतेंं कर रहा था। छात्राओं ने इसकी जानकारी वहां तैनात अन्य शिक्षकों को दी लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया। अनुदेेशक के बार-बार अश्लील हरकतें करने पर छात्राओं ने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद 13 मई को आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय में जमकर हंगामा किया। अनुदेशक की पिटाई कर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। गांव के लालता प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अनुदेशक मोहम्मद अली, इंचार्ज प्रधानाध्यापक अनिल कुमार और सहायक शिक्षिका शाजिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। अनुदेशक को पुलिस ने जेल भेज दिया।

इस मामले में 14 छात्राओं का मेडिकल परीक्षण कराया गया। सीओ तिलहर प्रियांक जैन के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त मिल गई है, लेकिन अभी उसे देख नहीं पाए हैं। दूसरी ओर बुधवार को पुलिस ने तीन छात्राओं को शाहजहांपुर में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उनके बयान दर्ज कराए। मजिस्ट्रेट के सामने छात्राओं ने अपने साथ घटे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी दी। पुलिस अभी अन्य छात्राओं के बयान भी दर्ज कराएगी। बुधवार को 15 छात्र और चार छात्राएं ही विद्यालय पहुंचीं। ज्यादातर छात्राएं स्कूल जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही हैं। हालांकि शिक्षक उन्हें स्कूल से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

उधर, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष पवन सिंह के नेतृत्व में पार्टी के एक शिष्टमंडल में गांव पहुंचकर ग्रामीणों और पीड़ित परिवारों से मामले की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। कहा, पूरी रिपोर्ट कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा को भेजकर छात्राओं को न्याय दिलाया जाएगा।

– गांव में शांति व्यवस्था कायम है। छात्राओं की मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त हो गई। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। तीन छात्राओं के मजिस्ट्रेट के समझ बयान भी दर्ज करा दिए हैं। अभी मानवाधिकार आयोग से इस संबंध में रिपोर्ट भेजने का निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। निर्देश मिलने पर रिपोर्ट भेजी जाएगी। – एस. आनंद, एसपी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button