शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: बाइकों की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल
मिर्जापुर। बदायूं रोड पर कलान तहसील के निकट बृहस्पतिवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार बरेली जिले के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के 55 वर्षीय राम सिंह और उनके साथी अमन निवासी रामपुर, थाना मिलक घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक चला रहे जयवीर निवासी ग्राम लालपुर थाना कलान को भी काफी चोटें आईं हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी जरियनपुर में भर्ती करवाया। हालत गंभीर हाेने पर घायलों को बदायूं के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। संवाद