शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पुवायां में अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार तीन लोगों की मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sun, 14 Jan 2024 03:50 PM IST

Three people traveling in car died due to collision with unknown vehicle in Puwayan

पुवायां में अज्ञात वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार। संवाद

पुवायां । थाना क्षेत्र में रात नौ बजे तकिया मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का ऊपरी हिस्सा आधा गायब हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। मृतकों की पहचान बंडा थाना क्षेत्र के पूरनपुर मार्ग निवासी मयंक तिवारी और पटना गांव निवासी बबलू के रूप में हुई है। महिला का नाम पता नहीं चल सका है।

यूपी 14 नंबर की एक स्विफ्ट डिजायर कार शनिवार रात नौ बजे पुवायां से बंडा की ओर जा रही थी। गांव धर्मंगदपुर के पास कार और किसी अन्य वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सवार दो युवक और एक महिला कार में फंस गए। हादसे के कुछ देर बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को कार से बमुश्किल बाहर निकाला और सीएचसी भिजवाया। सीएचसी पर तीनों काे मृत घोषित कर दिया गया।

हादसे के बाद पुवायां-बंडा हाईवे पर जाम लग गया। दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को हटवाकर थाने भिजवाया। इसके बाद लगभग आधे घंटे बाद आवागमन सुचारू हो सका। पुलिस ने घायलों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक मृतकों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि हादसा किस वाहन से हुआ, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

पुवायां में अज्ञात वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार। संवाद

पुवायां में अज्ञात वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button