Shahjahanpur News: तिलहर पालिका ईओ सड़क हादसे में घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 22 Nov 2023 01:16 AM IST

ईओ कल्पना शर्मा ।
तिलहर। नेशनल हाईवे पर नगर पालिका ईओ कल्पना शर्मा और उनका कार चालक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए ले जाया गया जहां से ईओ को छुट्टी दे दी गई।
मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे तिलहर नगर पालिका ईओ कल्पना शर्मा शाहजहांपुर से कार से तिलहर आ रहीं थीं। उनकी कार चंदन चला रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर आरकेबीके पेट्रोल पंप के समीप ईओ की कार बस को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। दोनों कारों की साइड से टक्कर होने से चंदन के सीने में ज्यादा चोट आई है। कार की पिछली सीट पर बैठीं ईओ कल्पना शर्मा को भी कमर आदि स्थानों पर चोट लगी है। दोनों को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद ईओ को उनके आवास पर भेज दिया गया। चालक चंदन अभी भर्ती हैं। दुर्घटना होने से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

ईओ कल्पना शर्मा ।

