Shahjahanpur News: देश को आत्मनिर्भर बनाने को ली पंच प्रण की शपथ

जलालाबाद के स्कूल में छात्राओं को शपथ दिलाई
शाहजहांपुर। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत ब्लॉक ददरौल के उच्च प्राथमिक विद्यालय शहबाजनगर में छात्र-छात्राओं ने अपने घर-खेत से मुट्ठी भर लाई गई मिट्टी अमृत कलश में डाली।
विद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा एवं मेरी माटी मेरा देश के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए आगामी कार्यक्रमों के बारे में छात्र छात्राओं को बताया गया। कार्यक्रम में रवींद्र पाल प्रजापति, शबाना रहमान, विमलेश तिवारी, राजकौर, मोहम्मद वासिफ हुसैन, कैशर शफीक, महापारा, अर्शी खानम, गजाला परवीन, अनुराधा सक्सेना, हंसा पाल, तबस्सुम बेगम, पंकज रस्तोगी आदि मौजूद रहे। संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पंच प्रण की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य बसंत त्रिवेदी, उप प्रधानाचार्य महेंद्र प्रताप सिंह, आचार्य रामकंठ मिश्रा, रामबाबू मिश्रा, संजीव मिश्रा आदि मौजूद रहे। सिंधौली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तेरा में छात्रों ने अमृत कलश के लिए मिट्टी का संग्रहण किया। छात्रा काजल भारत माता रूप में सजाई गई। प्रधानाध्यापक सरताज अली, सहायक अध्यापक दीपा पूनिया, ग्राम प्रधान सरदार अली, एसएमसी अध्यक्ष तजम्मुल खां, सारिका गुप्ता आदि मौजूद रहे।
तिलहर। विकासखंड परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने का संकल्प लिया। खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार मिश्रा ने उपस्थित सभी कर्मचारियों को पंच प्रण की शपथ दिलाई। इस मौके पर एडीओ कोऑपरेटिव संजय दीक्षित, प्रभारी सहायक विकास अधिकारी अत्रपाल सिंह, नैंसी गुप्ता, दीपक भट्ट, श्याम किशोर, लवकुश कुमार, दिनेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
जलालाबाद में आचार्य राममोहन मिश्रा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को पंच-प्रण की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य कृष्ण पाल सिंह ने आजादी के नायकों को श्रद्धांजलि दी।

जलालाबाद के स्कूल में छात्राओं को शपथ दिलाई

जलालाबाद के स्कूल में छात्राओं को शपथ दिलाई