Shahjahanpur News: ढाईघाट में गंगा के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:08 AM IST

ढाईघाट में गंगा के जलस्तर का निरीक्षण करते एसडीएम महेश कुमार कैथल । संवाद
मिर्जापुर। एसडीएम महेश कुमार कैथल ने गंगा के जलस्तर में कुछ वृद्धि होने की सूचना पर ढाईघाट गंगातट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गंगातट पर कांवड़ भरने पहुंचे कांवड़ियों को सुरक्षा की दृष्टि से निर्धारित घाटों पर बैरिकेडिंग के अंदर ही स्नान करने और कांवड़ भरने की सलाह दी।
एसडीएम ने बताया कि गंगा के जलस्तर में मामूली वृद्धि हुई है। अभी बाढ़ की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। रोड पर आश्रय लिए आजाद नगर के सभी बाढ़ पीडित अपने घरों में वापस हो गए हैं। वे फिर से अधिक बाढ़ आने पर नाव का उपयोग कर सकते हैं। प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर नजर रखे हुए है। वहीं मोहर्रम पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्लिम बाहुल्य गांव बुढौरा, इस्लामनगर और आजाद नगर का एसडीएम ने निरीक्षण किया। सभी से शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की।