शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: खोदाई से व्यापार ठप होने पर व्यापारी करेंगे एक्सईएन का घेराव

Connect News 24

शाहजहांपुर। सीवर लाइन डालने के लिए की जा रही खोदाई से व्यापार ठप हो रहा है। परेशान व्यापारी आज बुद्धवार को कलक्ट्रेट में अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने बताया कि बहादुरगंज में पिछले 15 दिन से व्यापार ठप पड़ा हुआ है। रही-सही कसर बारिश ने पूरी कर दी। अब पूरे क्षेत्र में कोई सड़क चलने लायक नहीं रह गई है। इसके विरोध में व्यापार मंडल सदस्य बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे डीएम और महापौर को ज्ञापन देने के साथ ही जल निगम के अधिशासी अभियंता सुनील यादव का घेराव करेंगे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button