शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मोटे अनाज को उगाने का किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

Connect News 24

जनपद स्तरीय कार्यक्रम का केवीके में हुआ आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। कृषि विभाग की ओर से मिलेट्स (श्री अन्न) पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र, नियामतपुर में आयोजित किया गया। इस दौरान किसानों को प्रशिक्षण दिया गया।

कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों, क्षेत्रीय कार्मिकों और प्रगतिशील कृषकों ने प्रतिभाग किया। उप कृषि निदेशक धीरेंद्र सिंह की ओर से जनपद में मोटा अनाज उगाए जाने की संभावनाओं और विपणन पर कृषकों के साथ चर्चा की गई।

उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी आनंद त्रिपाठी की ओर से मोटा अनाज के उपयोग और उससे बनाई जाने वाली रेसिपी पर वार्ता की गई। प्रभारी अधिकारी कृषि विज्ञान केंद्र एनसी त्रिपाठी की ओर से मिलेट की कृषि क्रियाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। कटाई के बाद मोटे अनाज के प्रबंधन और विपणन पर भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button