Shahjahanpur News: आर्य समाज के उप-प्रधान से मारपीट, कार्रवाई के लिए दिया ज्ञापन
जलालाबाद। आर्य समाज के उप-प्रधान विंनोद गुप्ता के साथ हुई मारपीट के मामले में दस दिन बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें ज्ञापन देकर शीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि 14 अक्बतूर को बरेली हाईवे स्थित आर्य समाज की नई बिल्डिंग के चल रहे निर्माण के दौरान मौके पर मौजूद उप-प्रधान विंनोद गुप्ता का मोहल्ले के कुछ लोगों से जगह को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इस दौरान लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर विनोद गुप्ता को घायल कर दिया था। इस मामले में तहरीर दिए जाने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नही की गई। ज्ञापन मिलने पर थाना प्रभारी ने कस्बा इंचार्ज सुदीप सिंह सिरोही को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ज्ञापन देने वालों में सत्य प्रकाश आर्य, बागीश आर्य, राजवीर आर्य, रजत आर्य, प्रमोद कुमार आर्य, दुर्गेश वर्मा, रामेश्वर दयाल आर्य, आशा देवी, मंत्री कृष्ण पाल आर्य आदि शामिल रहे। संवाद