शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आज से बदले समय पर चलेगी ट्रेनें, विरोध भी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sun, 01 Oct 2023 12:44 AM IST

शाहजहांपुर। कुछ ट्रेनों के संचालन का समय बदला गया है, जो कि रविवार से लागू होगा। इनमें शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन की दो जोड़ी ट्रेनें शामिल हैं। इसको लेकर विरोध भी किया जा रहा है।

स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर के अनुसार बरेली-रोजा एक्सप्रेस रोजा से सुबह 6:15 बजे चलती थी, रविवार से 6:00 बजे चलेगी। बरेली से शाम 6:50 की बजाय 6:35 बजे निकलेगी। सुबह सात बजे चलने वाली शाहजहांपुर-पीलीभीत रूट की ट्रेनों में गाड़ी संख्या 05318 अब 6:40 बजे चलेगी। शाम 05:30 बजे चलने वाली गाड़ी संख्या 05382 अब 6:00 बजे जाएगी।

उधर, शाहजहांपुर-पीलीभीत के बीच संचालित ट्रेनों के समय में परिवर्तन किए जाने का विरोध लोगों ने किया है। शनिवार को वकीलों व नौकरी पेशा लोगों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर अधीक्षक को ज्ञापन दिया। ट्रेनों का समय पूर्व की भांति ही रखे जाने की मांग की है। कहा गया कि वर्तमान में जिस समय पर ट्रेनें संचालित हो रही है, उस समय पर आना-जाना आसान है। समय परिवर्तन के बाद दिक्कत आएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button