Shahjahanpur News: ईएमआई पर करिए सात ज्योतिर्लिंग की यात्रा
शाहजहांपुर। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) की ओर से योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन से सात ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा का संचालन किया जाएगा। इस यात्रा में ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, भेंट द्वारका, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंंगे। यात्रा में न्यूनतम प्रति व्यक्ति खर्च 18925 रुपये है। यह पैकेज ईएमआई पर भी उपलब्ध है।
भारत गौरव पर्यटन ट्रेन का ठहराव योगनगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उरई वीरांगना लक्ष्मीबाई एवं ललितपुर में होगा। इसमें सेकंड एसी 49 सीटें, थर्ड एसी 70 सीटें और स्लीपर में 648 कुल 767 बर्थ हैं। यात्रा तिथि 27 जुलाई से पांच अगस्त तक नौ रात व दस दिन की होगी। यात्रा पैकेज में सेकेंड एसी, थर्ड एसी एवं स्लीपर क्लास, नाश्ता तथा दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी/नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण शामिल है।
आईआरसीटीसी उ.रे. लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि एलटीसी एवं ईएमआई पर भी यह यात्रा की जा सकती है। ईएमआई 917 रुपये प्रति माह से शुरू है। ईएमआई की सुविधा आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी एवं गैर सरकारी बैंक से ली जा सकती है। ट्रेन में बुकिंग जारी है।
यह रखा गया है पैकेज
– इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लास) में एक/दो/तीन व्यक्तियोें के एक साथ ठहरने पर 18925 रुपये प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का 15893 रुपये देय होगा। स्लीपर क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर नॉन एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में मल्टी शेयर पर वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था रहेगी।
– स्टैंडर्ड श्रेणी (थर्ड एसी क्लास) में एक/दो/तीन व्यक्तियोें के एक साथ ठहरने पर 31769 रुपये प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का 25858 रुपये देना होगा। (थर्ड एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था रहेगी।)
– कम्फर्ट श्रेणी (सेकेंड एसी क्लास) में एक/दो/तीन व्यक्तियोें के एक साथ ठहरने पर 42163 रुपये प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का 34072 रुपये देय है। (सेकेंड एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, एसी होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर वॉश एंड चेंज एवं एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था रहेगी।)
पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगी बुकिंग
इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। यात्रा की बुकिंग के लिए पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है।
फोन पर भी कराई जा सकती है बुकिंग
– लखनऊ- 8287930913/8287930908/8287930906/8287930902 – कानपुर- 8595924298/ 8287930930
– योगनगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली व शाहजहांपुर – 8650930962, 8287930665, 8287930913, 8287930908, 8287930906, 8298930902
झांसी- 8595924291/8595924300
आगरा- 8287930920
ग्वालियर- 8595924299
मथुरा- 8287931792

