शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: तीन साल से भटक रही त्रिपुरा की महिला को परिवार से मिलाया

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 12 Jan 2024 01:06 AM IST

Tripura woman who was wandering for three years reunited with family

बेटे को भावुक होकर गले लगती सुमित्रा। स्रोत: विभाग

शाहजहांपुर। तीन वर्ष पहले परिवार से बिछड़ गई त्रिपुरा की महिला को वन स्टाॅप सेंटर की टीम ने परिजनों से मिलवाया। महिला अपने बेटे को देखकर भावुक हो गई और गले लगा लिया।

25 दिसंबर को पुलिस एक महिला को लेकर नवादा स्थित वन स्टाॅप सेंटर पहुंची थी। महिला अपना नाम व पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही थी। महिला की भाषा समझ में न आने पर वन स्टॉप सेंटर की टीम की उलझन बढ़ गई। महिला का नाम सुमित्रा पता चल रहा था। महिला का नाम-पता जानने के लिए लिए इंटरनेट की सहायता से संबंधित राज्य त्रिपुरा के बीडीओ से संपर्क स्थापित किया गया।

बीडीओ ने जब महिला से फोन पर बात की तो उसने अपने क्षेत्र की महिला होने की पुष्टि की। वहां की स्थानीय पुलिस और हेल्पडेस्क से संपर्क किया। पता लगा कि महिला पश्चिमी त्रिपुरा के ब्लॉक खोवाई की रहने वाली सुमित्रा दास है। केंद्र की काउंसलर अर्चा मिश्रा ने महिला के पते की पुष्टि के बाद उसके बेटे राजीव दास से संपर्क किया।

बृहस्पतिवार को सुमित्रा का बेटा राजीव दास अपने एक रिश्तेदार के साथ त्रिपुरा से शाहजहांपुर पहुंचा। राजीव ने बताया कि उसकी मां करीब तीन वर्ष पहले बिछड़ गई थी। तब से वे लोग तलाश कर रहे थे। सेंटर प्रबंधक नमिता यादव ने बताया कि कागजी कार्रवाई पूरी कराकर सुमित्रा को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button