शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मदनापुर उपकेंद्र की ट्रॉलियों में लगी आग, 100 गांवों की बिजली गुल

Connect News 24

Fire broke out in trolleys of Madnapur sub-centre, power failure of 100 villages

काले बादलों की ओट से झांकता सूरज। संवाद

शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार रात आई आंधी के दौरान पूरे जिले में बिजली संकट गहरा गया। हालांकि शहर में मामूली फाल्ट होने से आपूर्ति बहाल होने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा। दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में फाल्ट होने पर सुबह तक बिजली नहीं आई। दूसरी ओर ओवरलोडिंग के चलते मदनापुर के 33 केवी उपकेंद्र की पांच ट्रॉलियों में आग लग गई। इससे कस्बा समेत करीब 100 गांवों की आपूर्ति बंद हो गई।

बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे तेज आंधी आने से लोगों को भीषण गर्मी में राहत मिली। हवा तेज चलने के दौरान तारों के आपस में टकराने से हादसे के डर के चलते पुवायां रोड स्थित ट्रांसमिशन से सप्लाई को बंद कर दिया। 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन होने के बाद पूरे जिले में सप्लाई बाधित हो गई। अंधेरे के चलते पास का नजदीक नहीं आ रहा था। शहरी क्षेत्र में डेढ़ घंटे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। जबकि ग्रामीण इलाकों में लोगों को दिक्कतों से दो-चार होना पड़ा।

चार दिन तक बिजली न आने की संभावना

मदनापुर। कांट-मदनापुर रोड पर 33 केवी विद्युत उपकेंद्र पर शुक्रवार शाम को करीब पांच बजे ओवरलोडिंग के चलते आग लग गई। उपकेंद्र की ट्रॉलियों में पहले धुआं उठा। इसके बाद तेज धमाके के साथ ट्रॉलियां जलने लगीं। धुएं का गुबार देखकर कर्मचारियों ने आग बुझाने का साहस नहीं किया। तुरंत ही दमकल यूनिट को फोन किया। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने से मदनापुर कस्बा, गढि़या रंगीन, छेदा पट्टी, जलालाबाद फीडर, बरीखास, बरखेड़ा जयपाल आदि की बिजली गुल हो गई। जेई जगदीश कुमार ने आशंका जताई कि चार दिन में सप्लाई को बहाल किया जा सकता है।

लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ता

परौर। गरेली फीडर से आने वाली बिजली की सप्लाई लो वोल्टेज की भेंट चढ़ रही है। वोल्टेज नहीं आने के कारण उपभोक्ताओं के घरों के इलेक्ट्रानिक उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। बिजली नहीं आने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के ओंकार मिश्रा, राम गोपाल मिश्रा, धनपाल सिंह, अरविंद गुप्ता, बालक राम गुप्ता ने बिजली व्यवस्था सही कराने की मांग की है। जेई माता प्रसाद ने बताया कि लो-वोल्टेज की समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।

तेज धूप से मिली राहत, उमस से परेशान रहे लोग

शाहजहांपुर। एक दिन पहले आई आंधी के बाद शुक्रवार को धूप की तीव्रता कम रही। बादलों के बीच सूरज की लुका-छुपी के बीच लोगों को तेज धूप से नहीं जूझना पड़ा। उमस से लोग परेशान होते रहे। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे आंधी के बाद लोगों को राहत मिली थी। सुबह होते ही सूरज ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए। इसके बाद बादल छाने से सूरज की लुका-छिपी का खेल पूरे दिन चलता रहा। इस दौरान कभी धूप तो कभी छांव वाला माहौल रहा। हालांकि इस बीच लोगों को उमस ने परेशान किया। हल्की धूप होने के बावजूद महिलाएं छाता लेकर व मुंह कवर्ड कर बाजार में पहुंची। शुक्रवार को 33.8 डिगी सेल्सियस अधिकतम व 22.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। वहीं बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

काले बादलों की ओट से झांकता सूरज। संवाद

काले बादलों की ओट से झांकता सूरज। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button