शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कर्ज से परेशान युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Connect News 24

शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के गांव हथौड़ा निवासी सुबोध कुमार (30) ने मकान के कमरे की चौखट में तार के फंदे से लटककर जान दे दी। वह बारिश के चलते काम न मिलने की वजह से आर्थिक तंगी और कर्जदारों से परेशान था।

सुबोध पुताई का काम करता था। बारिश के चलते दो सप्ताह से काम बंद चल रहा था। घर में आर्थिक तंगी होने के साथ ही समूहों से ली किश्त का तकादा करने वाले भी आ रहे थे। मंगलवार की शाम सुबोध शराब पीकर घर आया था। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी संगीता से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पत्नी व बच्चे कमरे में सो गए। उन्हीं के बगल में बने कमरे में वह सोने चला गया। रात में तार चौखट में फंसाकर फंदे से लटककर सुबोध ने अपनी जान दे दी।

करीब 12 बजे संगीता पानी पीने के लिए उठी तो पति का शव लटका देखकर उसकी चीख निकल गई। शोर-शराबा होने पर आसपास के लाेग इकट्ठा हो गए। रात में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के मौसेरे भाई राजीव ने बताया कि सुबोध काम न मिलने से काफी परेशान था।

बेसहारा हो गई पत्नी और बच्चे

सुबोध के माता-पिता की पहले ही मौत चुकी है। वह अपने परिवार के साथ रहता था। उसकी मौत के बाद पत्नी संगीता व तीन बच्चे बेसहारा हो गए हैं। संगीता पर बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी आ गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button