शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आज से मैगलगंज रूट पर चलेंगी दो वातानुकूलित बसें

Connect News 24

शाहजहांपुर। लखीमपुर की सांसद रेखा अरुण वर्मा ने शाहजहांपुर से मैगलगंज तक वातानुकूलित बस सेवा संचालित करने की मांग प्रबंध निदेशक शाहजहांपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड से की थी। इसे स्वीकृत प्रदान कर दी गई है।

दो अक्तूबर से दो वातानुकूलित बसें इस मार्ग पर संचालित की जाएगी। वातानुकूलित बसें रोडवेज बस स्टेशन से सुबह 07:30 बजे, 8:30 बजे, दोपहर 1:30 बजे, 2:30 बजे रोजा-बनतारा-उचौलिया जेबी गंज-जहानी खेड़ा होते हुए मैगलगंज तक चलेंगी। इसी तरह मैगलगंज से शाहजहांपुर के लिए समय सुबह 09:30 बजे, 10:30 बजे, शाम 3:30 बजे तथा 4:30 बजे से वातानुकूलित बस की सुविधा उपलब्ध होगी। शाहजहांपुर से मैगलगंज का किराया 70 रुपये रखा गया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button