शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दो ब्लॉकों ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, अटसलिया ओवरब्रिज पर रखे गए दो और गर्डर

Connect News 24

शाहजहांपुर। तिलहर व रोजा के बीच सोमवार को दो ब्लॉक लेकर कार्य कराए जाने से अप और डाउन लाइन की ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। बंथरा में ओएचई लाइन को दुरुस्त किया। दूसरी तरफ अटसलिया ओवरब्रिज पर गर्डर रखने का काम हुआ। इस दौरान त्रिवेणी और सियालदह एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को छोटे स्टेशनों और आउटर पर रोक दिया गया। इससे यात्री परेशान रहे।

सोमवार को 1.35 बजे से 3.35 बजे तक शाहजहांपुर-तिलहर के बीच ब्लॉक लेकर बंथरा में ओएचई लाइन पर कार्य कराया गया। वहीं दूसरा ब्लॉक अटसलिया ओवरब्रिज पर गर्डर रखने के लिए लिया। यहां ब्लॉक दोपहर 1.45 से शाम 4.25 बजे तक रहा। ओवरब्रिज पर दो गर्डर क्रेन के जरिये रख दिए गए। अब तक ओवरब्रिज पर आठ में से छह गर्डर रखे जा चुके हैं। दो गर्डर रखने बाकी हैं।

त्रिवेणी एक्सप्रेस का रूट बदला, बीसलपुर-शाहबाजनगर में रोकी

-सोमवार को ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए सबसे अधिक दुश्वारियों से जूझना पड़ा। बंथरा में ब्लॉक के चलते अप व डाउन लाइन की त्रिवेणी एक्सप्रेस का रूट बदल दिया गया। डाउन लाइन की त्रिवेणी को बीसलपुर व शाहबाजनगर स्टेशन पर रोका गया। इसके चलते यात्री परेशान रहे। वहीं दूसरी ओर ट्रेन का स्टेशन पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। पूछताछ काउंटर पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। समय व्यतीत करने के लिए लोग प्लेटफार्म पर चादर बिछाकर आराम करते नजर आए।

अप लाइन की ट्रेन लेट

22453 राज्यरानी एक्सप्रेस रद

22423 अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस 01 घंटा

13005 अमृतसर मेल 02 घंटे

15119 जनता एक्सप्रेस रद

15211 जननायक एक्सप्रेस 3.20 घंटे

डाउन लाइन की ट्रेनें लेट

15074 त्रिवेणी एक्सप्रेस 3.15 घंटे

13152 कोलकत्ता एक्सप्रेस 4.15 घंटे

14236 वाराणसी एक्सप्रेस रद

-सोमवार को दो स्थानों पर ब्लॉक लेने के चलते कुछ गाड़ियां प्रभावित हुई हैं। ब्लॉक खत्म होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया।

पीएस तोमर, स्टेशन अधीक्षक


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button