पीलीभीत
Pilibhit News: तेंदुए के हमले में किसान जख्मी
पूरनपुर। खेत देखने गए हजारा थाना क्षेत्र के गांव कबीरगंज निवासी रंजीत सिंह को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। शोर-शराबे पर तेंदुआ गन्ने के खेत में चला गया। घायल रंजीत सिंह को इलाज के लिए लखीमपुर खीरी के पलिया कस्बा ले जाया गया है।