Shahjahanpur News: दो स्वर्ण, एक सिल्वर व एक कांस्य पदक जीते जिले के खिलाड़ी

जीत कुनै डो खेल में प्रतिभाग कर पदक जीतने वाले खिलाड़ी खुशी का इजहार करते हुए।
शाहजहांपुर। जीत कुनै डो खेल की द्वितीय ओपन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता आगरा के श्रीराम आदर्श महाविद्यालय में 15 से 17 जुलाई तक हुई। जिसमें जिले से दस खिलाड़ियों ने टीम अलग-अलग आयु वर्ग में प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, एक सिल्वर तथा एक कांस्य पदक जीते।
जिले की जीत कुनै डो एसोसिएशन के सचिव सचिन प्रेमी ने बताया कि 50 किग्रा भारवर्ग में संध्या ने गोल्ड मेडल, 52 किग्रा भार वर्ग में सागर राठौर ने गोल्ड मेडल जीता। 25 किग्रा भार वर्ग में शिवबरन ने कांस्य पदक तथा 40 किग्रा भार वर्ग में रीता ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। दिव्यांशी अवस्थी को उत्तर प्रदेश का टेक्निकल ऑफिशियल नियुक्त किया गया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला ओलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विनय गुप्ता, सचिव नरेंद्र त्यागी, जिला खो-खो संघ के सचिव विपिन कुमार अग्निहोत्री, जिला व्यायाम शिक्षक रामप्रसाद, वरिष्ठ खेल शिक्षक गंगाराम प्रेमी ने हर्ष जताया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। संवाद

