Shahjahanpur News: दो नकाबपोश युवकों ने युवती को किया अगवा, खुदागंज से लाकर निगोही में छोड़ा

पीड़ित युवती
– फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर के खुदागंज क्षेत्र के मझिला गांव निवासी 20 वर्षीय युवती का दो नकाबपोश युवकों ने अपहरण कर लिया। बाद में उसे निगोही के पराझरसा गांव के पास छोड़ दिया। युवती का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर युवती को उनके सुपुर्द कर दिया।
सोमवार शाम करीब सात बजे एक युवती बदहवास हालत में कस्बे में घूमते देखी गई। लोगों ने इसकी सूचना निगोही थाने में दी। युवती ने बताया कि वह अपने गांव में दवा लेने गई थी। लौटते समय दो नकाबपोश युवकों ने उसे घेर लिया और गाड़ी में डाल लिया।
बाद में निगोही के पराझरसा गांव के पास छोड़ दिया। मामले की निगोही पुलिस ने अधिकारियों को सूचना नहीं दी। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि मामला खुदागंज का है। युवती वहीं मारपीट की तहरीर देने गई थी। वह निगोही कैसे पहुंच गई, इसकी जानकारी नहीं है।