शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ठग गिरोह के दो सदस्य दबोचे, सात ट्रैक्टर बरामद

Connect News 24

Two members of thug gang arrested, seven tractors recovered

पुवायां कोतवाली में खड़े पकड़े गए ट्रैक्टर

किराये के लिए लेने के बाद कर देते थे गायब, दो साल से कर रहे थे ठगी

संवाद न्यूज एजेंसी

पुवायां (शाहजहांपुर)। पुलिस से ठग गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ कर विभिन्न स्थानों से लोगों से ठगे गए सात ट्रैक्टर बरामद किए हैं।

सीओ पंकज पंत ने बताया कि पुवायां के गांव बेला छेदा निवासी विजयशंकर अवस्थी ने सात अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने एक ट्रैक्टर फाइनेंस कराया था। पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव मरौरी के साहब सिंह और सतनाम सिंह और गांव घनश्यामपुर के जसपाल सिंह उनसे मिले और ट्रैक्टर प्रतिमाह 30 हजार रुपये किराये पर मांगा। उन्होंने 17 अगस्त 2022 से ट्रैक्टर किराये पर दे दिया। उन्हें किराया नहीं दिया गया और ट्रैक्टर भी वापस नहीं किया गया।

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी कई ट्रैक्टर किराये के नाम पर लेकर गायब कर चुके हैं। दो जुलाई को पुलिस ने एक सूचना के आधार पर गांव गंगसरा में एक ढाबे के पास सात ट्रैक्टर बरामद कर लिए। ट्रैक्टर बिक्री के लिए लखीमपुर के ारास्ते नेपाल ले जाए जाने थे।

सतनाम और जांच में सामने आए जनपद मुरादाबाद के थाना कांट के गांव मनकुआं निवासी शुभम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सातों ट्रैक्टर थाने लाए गए हैं। साहब सिंह और जसपाल की तलाश की जा रही है। बरामद ट्रैक्टरों में विजय प्रकाश का ट्रैक्टर भी शामिल है।

नया ट्रैक्टर खरीदने वालों पर रखते थे निगाह

पूछताछ में सतनाम सिंह ने बताया कि वह लोग जानकारी रखते थे कि किस किसान ने नया ट्रैक्टर खरीदा है। इसके बाद प्रतिमाह 30 से 40 हजार रुपये किराये का लालच देते थे। किराये के लालच में लोग ट्रैक्टर दे देते थे।

नेपाल ले जाने थे ट्रैक्टर, पहले ही पकड़े गए

गिरोह के लोग ट्रैक्टरों को लखीमपुर के रास्ते नेपाल ले जाकर बिक्री करना चाहते थे। इसके लिए ट्रैक्टर एक-एक कर गंगसरा लाए गए और यहां से ट्राॅला का इंतजाम किया जा रहा था। जिसमें ट्रैक्टर लादकर नेपाल बाॅर्डर तक ले जाए जा सकें। इससे पूर्व कई ट्रैक्टर खड़े देख मुखबिर ने पुलिस को सूचना दे दी और गिरोह के लोगों के साथ ट्रैक्टर भी बरामद कर लिए गए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button