शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: तमंचों के साथ दो लोगों को पकड़ा

Connect News 24

खुटार। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को पकड़ा। उनके पास से दो तमंचे बरामद हुए हैं। दोनों पर रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है।

थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि शनिवार रात मुरादपुर चौराहे के पास पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव कुर्रैया निवासी संजीव को पकड़ा गया गया। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा खुटार मैलानी मार्ग पर बाबा चौराहा के पास जनपद पीलीभीत के पूरनपुर के मोहल्ला बजरिया निवासी सूरज को तमंचे के साथ पकड़ा गया है। कोर्ट से दोनों को जेल भेज दिया गया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button