शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पुवायां में बुखार से शिक्षक सहित दो लोगों की मौत

Connect News 24

पुवायां। पुवायां क्षेत्र में बुखार से शिक्षक सहित दो लोगों की मौत हो गई। शिक्षक को तीन दिन से बुखार आ रहा था।

पुवायां के मोहल्ला कसभरा मिशन निवासी 36 वर्षीय अमित सिंह चौहान क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे। उन्हें तीन दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने पहले उनका पुवायां के ही एक निजी अस्पताल में उपचार कराया। लाभ नहीं होने पर उनको शाहजहांपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को उनकी मौत हो गई।

उधर गांव घनश्यामपुर बुजुर्ग निवासी गौरव तिवारी के चार वर्षीय पुत्र शिवाय को कई दिन से बुखार आ रहा था। जांच में शिवाय को डेंगू की पुष्टि हुई थी। पुवायां और शाहजहांपुर के कई अस्पतालों में इलाज के बाद शिवाय को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रविवार रात बच्चे की मौत हो गई। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button