Shahjahanpur News: खेत में पानी लगाने को लेकर हुआ विवाद, दो लोग घायल
सिंधौली। खेत पर पानी लगाने को लेकर कोरोकुइयां गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद एक पक्ष ने दोपहर के समय घर पर हमला बोलकर फावड़ा मारकर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
कोरोकुइयां निवासी साजिद खां की बृहस्पतिवार की सुबह खेत में पानी लगाने को लेकर गांव के रफीउल्ला से कहासुनी हो गई। इसके बाद रफीउल्ला के साथ में आए लोगों ने लाठी-डंडे तथा फावड़ा आदि से बकरीद का पर्व मना रहे साजिद के घर पर हमला बोल दिया। घर के बाहर खड़े साजिद के सिर पर फावड़े से हमला कर गम्भीर घायल कर दिया। मारपीट देखकर साजिद को बचाने आए बेटे कमर रजा तथा पत्नी सबरूना को भी आरोपियों ने मार-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद हमलावर मौके से चले गए। पुलिस ने पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। साजिद के भाई छब्बन ने तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। संवाद