शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दो सगे भाईयों की नदी में डूबने से मौत, एक-दूसरे को बचाने में डूबे किशोर

Connect News 24

Two brothers died due to drowning in Garra river

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ददरौल। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव नौगवां निवासी रामकुमार के 16 वर्षीय पुत्र वासुदेव और 17 वर्षीय सुखदेव गर्रा नदी में डूब गए। भैंसों के गर्रा नदी के दूसरी ओर जाने पर वासुदेव हांकने गया था। उसके डूबने पर सुखदेव बचाने पहुंचा और डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बरामद कर लिया है। किशोरों की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।

वासुदेव और सुखदेव जूनियर हाईस्कूल नौगवां में कक्षा आठ के छात्र थे। स्कूल की छुट्टियां होने के चलते दोनों भैंसों को लेकर नदी पर गए थे। दोपहर 12 बजे भैंस चरते समय गर्रा नदी के दूसरी ओर चली गई। यह देखकर वासुदेव उसे हांकने के लिए नदी पार जा रहा था। अधिक गहराई में जाने पर वह डूबने लगा। उसने शोर मचाया तो बड़ा भाई सुखदेव भी दौड़ पड़ा और नदी में छलांग लगा दी। दोनों एक-दूसरे को बचाने के फेर में नदी में डूब गए। 

किशोरों के डूबने की खबर ग्रामीणों को लगी तो नदी किनारे भीड़ एकत्रित हो गई। परिजन भी रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आई और स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर शव को निकालने का प्रयास किया। गोताखोरों ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button