शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: स्मार्ट सिटी परियोजना में काम करते मिले दो किशोर

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 25 Nov 2023 12:58 AM IST

शाहजहांपुर। श्रम विभाग की टीम ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चल रहे सीवर लाइन डालने के काम में बाल श्रमिक काम करते देखे। इस पर टीम ने कार्यदायी संस्था टेक्नो क्राॅफ्ट कंस्ट्रक्शन को नोटिस जारी कर किशोरों को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देश पर बाल श्रमिकों के चिह्नांकन और पुनर्वासन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। संयुक्त टीम ने मोहल्ला सिंजई निकट स्टेट बैंक कॉलोनी में जल निगम की ओर से ठेके पर कराए जा रहे स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्य में दो किशोरों को श्रम करते पाया। ये किशोर गहरी सीवर लाइन डालने और नाली निर्माण का कार्य कर रहे थे। मौके पर टास्क फोर्स के सदस्य श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजेश सिंह, ओम प्रकाश, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी निरीक्षक महेश सिंह, चाइल्ड लाइन के पदाधिकारी विनय शर्मा, सुधीर कुमार ने मैसर्स टेक्नो क्राफ्ट कंस्ट्रेक्शन, नोएडा को नोटिस जारी कर दिया। किशोर श्रमिक मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले हैं। किशोर खतरनाक व्यवसाय में कार्यरत थे, इसलिए इन्हें तुरंत ही मुक्त करा लिया गया। उम्र की जांच के लिए इन्हें सीएमओ के सामने पेश किया गया, लेकिन मेडिकल प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। ऐसे में उन्हें बाल कल्याण समिति में रखा गया है। कार्यदायी संस्था/सेवायोजक को मौके पर नोटिस जारी कर दिया गया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि अगर किशोरों की उम्र 18 वर्ष से कम पाई जाती है तो सेवायोजक को कम से कम 20 हजार रुपये जुर्माना और छह माह कैद की सजा सुनाई जा सकती है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button