शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: रौसरकोठी, मीरानपुर कटरा में फंदे से लटकीं दो महिलाएं

Connect News 24

शाहजहांपुर। रौसरकोठी और मीरानपुर कटरा क्षेत्र में दो महिलाओं ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। दोनों मामलों की पुलिस जांच कर रही है।

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के रौसर कोठी में सोनू की पत्नी खुशबू (23) काफी समय से मायके में रह रही थी। खुशबू के चाचा अखिलेश ने बताया कि घर के सभी सदस्य काम करने के लिए बाहर गए हुए थे। घर में खुशबू का भाई किशन, सचिन और बहन नेहा मौजूद थी। पति सोनू पंजाब में मजदूरी करता है। खुशबू की अपने पति से फोन पर बातचीत हुई थी। उसने घर में लेटे अपने भाई किशन से कमरे के बाहर जाने को कहा। किशन कमरे से बाहर आकर सो गया। कुछ देर बाद जब कमरे से कोई आहट नहीं हुई तो किशन ने कमरे में जाकर देखा तो होश उड़ गए।

कमरे के ऊपर पड़े टिन शेड में खुशबू ने दुपट्टे का फंदा लगाकर लटककर जान दे दी थी। उसकी तीन साल की बेटी सौम्या है। मौके पर पहुंची थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने शव को नीचे उतरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फाेटो 3

शादी के चार माह बाद साड़ी के फंदे से लटक गई काजल

शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव पृथ्वी नगला उर्फ नगरिया निवासी देवदास गंगवार की पत्नी काजल (20) ने कमरे में सीलिंग फैन के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। चार महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव हरेली निवासी प्रदीप गंगवार ने पुत्री काजल का विवाह देवदास गंगवार से किया था। पुलिस के अनुसार, शादी के बाद से दंपती के रिश्ते मधुर नहीं थे। मंगलवार की रात काजल और देवदास आंगन में लेटे थे। बारिश होने पर काजल जागी और उसने अपनी सास से सुबह के खाने और नाश्ते के लिए बात की। उसके बाद वह लेट गई। रात में किसी समय उसने साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। सुबह चार बजे परिजन ने शव लटका देखा तो चीख निकल पड़ी। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। थाना प्रभारी पवन पांडेय भी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजन से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button