Shahjahanpur News: खेल स्पर्धा में ऊधम हाउस रहा अव्वल

चंदी कॉन्वेंट स्कूल में मार्च पास्ट करते बच्चे। स्रोत स्कूल
पुवायां। गांव गंगसरा स्थित चंदी कॉन्वेंट स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में ऊधम हाउस अव्वल रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के संस्थापक दर्शन सिंह ने किया। बच्चों ने मार्च पास्ट कर स्कूल के चेयरमैन परमजीत सिंह, मैनेजर अवतार सिंह, डायरेक्टर बलदेव सिंह, सतेंद्र यादव को सलामी दी।
दो सौ मीटर रेस के सीईडी ग्रुप में अनिकेत, हर्षित राजपूत, अहद अली प्रथम, आयुष पटेल, राजदीप सिंह, लवदीप सिंह द्वितीय और हरमन सिंह, अनिकेत राजपूत, मन्नत दीप सिंह तृतीय स्थान पर रहे। बालिकाओं के सीईडी ग्रुप में सिमरन दीप कौर, गगनदीप कौर, संदीप कौर प्रथम, अंशदीप कौर, दीक्षा, जैस्मीन कौर द्वितीय, सहजप्रीत कौर तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में ऊधम हाउस ने प्रथम, तिलक हाउस ने द्वितीय, आजाद हाउस ने तृतीय और भगत हाउस ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य प्रीती चौधरी ने विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। पीटीआई ज्ञानेश यादव और सत्येंद्र ने निर्णायक की भूमिका निभाई।