शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: हाईवे पर अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, डॉक्टर की मौत

Connect News 24

Uncontrolled car collides with a tree on the highway, doctor dies

डॉ.दिव्यांशु आर्य का फाइल फोटो। स्रोत-परिजन

तिलहर (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगरिया पुलिस चौकी से कुछ पहले बुधवार दोपहर एक अनियंत्रित कार सड़क से खंती में उतरकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में डॉक्टर की मौत हो गई। वह शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर अतिथियों को लेने जा रहे थे।

तिलहर थाना क्षेत्र के गांव रुद्रपुर निवासी डॉ. दिव्यांशु आर्य (26) गुरुकुल महाविद्यालय रुद्रपुर के सेवानिवृत आचार्य आरेंद्र वेदाचार्य के छोटे बेटे थे। बीयूएमएस करने के बाद दिव्यांशु आगरा के खंदारी कैंपस में क्लीनिक संचालित करते थे। 21 दिसंबर को कन्या गुरुकुल में चार दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह था। तैयारियों को लेकर एक माह पहले वह आगरा से घर आए थे। बुधवार दोपहर लगभग 1:30 बजे वह गांव रुद्रपुर से कार से शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन जाने के लिए निकले थे। उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे अतिथियों को लेने जाना था। बंथरा ओवरब्रिज से उतरने के बाद नगरिया पुलिस चौकी से पहले उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खंती में उतरने के बाद पेड़ से जा टकराई। भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर जुटे लोगों ने किसी तरह दिव्यांशु को बाहर निकाला। उन्हें एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर गुरुकुल से डॉ. दिव्यांशु के बड़े भाई और कन्या गुरुकुल के संचालक अनुभव आर्य, प्रणव आर्य, सचिन वर्मा समेत तमाम लोग अस्पताल पहुंच गए।

परिजनों को रो-रोककर बुरा हाल

हादसे की सूचना से पिता आरेंद्र वेदाचार्य, मां गायत्री देवी, बड़ी बहन आकांक्षा आर्या, भाई अनुभव आर्य बिलख पड़े। उनके आंसू नहीं थम रहे थे। बड़े भाई अनुभव आर्य ने बताया कि डॉ. दिव्यांशु का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को गुरुकुल रुद्रपुर परिसर में दोपहर 12 बजे किया जाएगा। इधर, कन्या गुरुकुल रुद्रपुर का 21 से 24 दिसंबर तक होने वाला स्वर्ण जयंती कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।

डॉ.दिव्यांशु आर्य का फाइल फोटो। स्रोत-परिजन

डॉ.दिव्यांशु आर्य का फाइल फोटो। स्रोत-परिजन


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button