शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: यूपी भी इंदौर बनेगा, शाहजहांपुर शुरुआत करेगा

Connect News 24

UP will also become Indore, Shahjahanpur will start

वृहद स्वच्छता रैली में शामिल स्काउट स्कूली छात्राएं

शाहजहांपुर। महानगर को साफ-सुथरा रखने और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नगर निगम की ओर से वृहद स्वच्छता रैली निकाली गई। खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान से रैली को मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने नारा लगवाया यूपी भी इंदौर बनेगा, शाहजहांपुर शुरुआत करेगा।

गर्रा स्थित गांधी पार्क से भी रैली निकली गई। इसका नेतृत्व स्काउट-गाइड ने किया। जीआईसी, एसपी कॉलेज, लीड कॉन्वेंट स्कूल, आर्य कन्या इंटर कॉलेज आदि स्कूलों के बच्चे रैली में स्वच्छता अपनाने के नारे लगाते चल रहे थे। दोनों स्थानों से रैली घंटाघर पहुंची। यहां हुई सभा में मुख्य अतिथि ने कहा कि शाहजहांपुर को स्वच्छ बनाने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। इस दौरान अरुण कुमार सागर, भाजपा महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, नीतू गुप्ता, अल्पना श्रीवास्तव, जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल कुमार, तराना जमाल, नीतू सक्सेना समेत पार्षद, सफाई निरीक्षक, सफाई नायक आदि शामिल रहे।

फोटो – 05

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जगाई अलख

रैली में अनुकृति नाट्य मंच के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता की अलख जगाई। नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने वालों में गुरु लीडर संजीव कुमार, कलाकार धर्मेंद्र कुमार, अनीस, मोहम्मद तस्दीक, मुस्कान दीक्षित, रघुनाथ, किशन, पंकज वर्मा, संचित आदि शामिल रहे।

बारिश में भीगते रहे स्कूली बच्चे

नगर निगम की ओर से निकली कई रैली में तमाम स्कूलों के बच्चों को बुलाया गया। शुरुआत करीब एक घंटे बाद हो सकी। इस बीच स्कूली बच्चे बारिश में भीगते रहे और भीगते हुए ही घंटाघर पहुंचे।

वृहद स्वच्छता रैली में शामिल स्काउट स्कूली छात्राएं

वृहद स्वच्छता रैली में शामिल स्काउट स्कूली छात्राएं

वृहद स्वच्छता रैली में शामिल स्काउट स्कूली छात्राएं

वृहद स्वच्छता रैली में शामिल स्काउट स्कूली छात्राएं


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button