शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पूर्व विधायक के कॉम्प्लेक्स की रेलिंग पर जेसीबी चलवाने पर हंगामा, नोकझोंक

Connect News 24

Uproar over running JCB on the railing of former MLA's complex

निगोही के पतराजपुर में इंटरलॉकिंग को तोड़ती जेसीबी।

शाहजहांपुर। भाजपा छोड़कर सपा में आए तिलहर विधानसभा के पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा के निगोही के पतराजपुर स्थित कॉम्प्लेक्स के बाहर रेलिंग तोड़ने को लेकर बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा हुआ। रोशन लाल ने भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा के इशारे पर परेशान करने का आरोप लगाया। जेसीबी से रेलिंग को तोड़ने को लेकर जमकर नोकझोंक हुई। आखिर में दो मीटर इंटरलॉकिंग हटाने की सहमति बन गई। इस दौरान कई थानों का फोर्स तैनात रहा।

पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा के पतराजपुर स्थित कॉम्प्लेक्स में कई दुकानें बनीं हैं। उनकी दुकानों के आगे रेलिंग को अवैध बताते हुए लखनऊ में शिकायत की गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने पूर्व में रेलिंग और इंटरलॉकिंग तोड़ने के लिए निशान लगा दिए थे। बृहस्पतिवार पूर्वाह्न करीब दस बजे एसडीएम तिलहर दीपशिखा सिंह, सीओ अमित चौरसिया भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए इस बीच पूर्व विधायक रोशन लाल ने खुद ही रेलिंग तुड़वाने की बात कही, लेकिन अधिकारी जेसीबी चलाने पर आमादा हो गए। इस बात पर रोशन लाल और उनके समर्थक भड़क गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।

रोशन लाल ने अफसरों पर सत्ता पक्ष के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उनकी अफसरों से जमकर नोकझोंक भी हुई। इस बीच एडीएम प्रशासन संजय पांडेय व एसपी सिटी सुधीर जायसवाल से निगोही थाने पर सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खां व पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा से वार्ता हुई। तय हुआ कि सड़क के किनारे लगी लोहे की रेलिंग और दो मीटर उसके अंदर इंटरलॉकिंग टाइल्स को हटा लें। इस पर सहमति बन गई। रोशन लाल ने अपनी निगरानी में खुद ही टाइल्स को हटवाया। तब विवाद शांत हुआ।

इस मौके पर नायब तहसीलदार, अवनीश कुमार व जगत मोहन जोशी, राष्ट्रीय राजमार्ग बरेली के अधिशासी अभियंता शशांक भार्गव, रोजा, कांट, तिलहर थाने का पुलिस फोर्स और पीएसी के जवान मौजूद रहे।

बदले की भावना से कराई जा रही है कार्रवाई

पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा के कॉम्पलेक्स पर जेसीबी चलाए जाने पर सपा के कई नेता मौके पर पहुंच गए। विवाद बढ़ने पर जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने अधिकारियों से वार्ता की। तनवीर ने कहा कि बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है। ग्रीन सड़क के नजदीक आ रही है तो उसे हटवा लिया जाए। इस बीच पूर्व प्रदेश सचिव उपेंद्र पाल सिंह, निगोही के चेयरमैन मनोज वर्मा, अजफर अली खां, संदीप यादव, राम सिंह वर्मा, विजेंद्र वर्मा, रामकुमार वर्मा, प्रसून कुमार व शाहनवाज आदि मौजूद रहे।

अन्य लोगों को भी दिए गए नोटिस

पतराजपुर में सड़क के नजदीक के आसपास कई अन्य लोगों को भी नोटिस दिए गए हैं। उन पर पुलिस या प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की है। पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने भी अधिकारियों से आपत्ति की। कहा कि पूरे निगोही में उनके ऊपर ही कार्रवाई क्यों की जा रही है।

राष्ट्रीय राजमार्ग का बीच सड़क से दोनों तरफ 48 मीटर के हिस्से में कोई भी निर्माण अवैध माना जाएगा। आबादी के हिसाब से यह मानक बदलता भी रहता है।

– शशांक भार्गव, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग, बरेली

हमारा उत्पीड़न करने वालाें को संदेश देना चाहता हूं कि उत्पीड़न उतना करो, जितना सहन कर सको। समय बदलेगा तो उन्हें भी मालूम हो जाएगा, उत्पीड़न कैसे किया जाता है।

– रोशन लाल वर्मा, पूर्व विधायक

हर बात में विधायक को दोष देना सही नहीं है। रोशन लाल के अवैध कब्जे पर प्रशासनिक कार्रवाई की गई। हम तो लखनऊ में समिति की बैठक में हैं।

– सलोना कुशवाहा, विधायक तिलहर

निगोही के पतराजपुर में इंटरलॉकिंग को तोड़ती जेसीबी।

निगोही के पतराजपुर में इंटरलॉकिंग को तोड़ती जेसीबी।

निगोही के पतराजपुर में इंटरलॉकिंग को तोड़ती जेसीबी।

निगोही के पतराजपुर में इंटरलॉकिंग को तोड़ती जेसीबी।

निगोही के पतराजपुर में इंटरलॉकिंग को तोड़ती जेसीबी।

निगोही के पतराजपुर में इंटरलॉकिंग को तोड़ती जेसीबी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button