शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: नगर पंचायत की बैठक में बाहरी व्यक्ति को बिठाने पर हंगामा

Connect News 24

Uproar over the seating of an outsider in the Nagar Panchayat meeting

खुटार में नगर पंचायत अध्यक्ष के पास बैठे रवि सिंह और एतराज करते सत्यपाल गुप्ता। संवाद

खुटार। नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक में ही बाहरी व्यक्ति को चेयरमैन के बराबर कुर्सी पर बैठाने को लेकर सांसद प्रतिनिधि सत्यपाल गुप्ता ने हंगामा कर दिया। बाद में बैठक हुई और कई प्रस्ताव पास किए गए।

नगर पंचायत बोर्ड की शुक्रवार को बैठक बुलाई गई थी। बैठक में चेयरमैन मैना देवी, मैना देवी के पति बाबूराम, ईओ अनूप कुमार रावत और नगर पंचायत सदस्य शामिल होने पहुंचे। चेयरमैन के पास पड़ी कुर्सी पर नगर निवासी रवि सिंह भी बैठे थे। सांसद प्रतिनिधि के रूप में बैठक में भाग लेने पहुंचे नगर के सत्यपाल गुप्ता ने इस पर एतराज जताते हुए कहा कि बोर्ड की बैठक गोपनीय होती है। बाहरी व्यक्ति को बैठक में शामिल नहीं किया जा सकता है। रवि सिंह का बैठक में भाग लेना गलत है। इसको लेकर सत्यपाल गुप्ता और ईओ के बीच नोकझोंक होने लगी।ईओ ने कहा कि चेयरमैन ने पत्र भेजकर रवि सिंह को समाजसेवी के रूप में बैठक में हिस्सा लेने बुलाया है, जबकि सत्यपाल गुप्ता का कहना था कि चेयरमैन के पति पहले ही बैठक में हैं। चेयरमैन को कोई अधिकार नहीं है कि वह किसी को भी बैठक में भाग लेने के लिए पत्र भेजे।

सत्यपाल गुप्ता बैठक के बहिष्कार की बात कहते हुए बाहर निकल आए। कुछ सदस्य भी बाहर आ गए। इसके बाद ईओ ने सभी को समझाकर बैठक में हिस्सा लेने को मनाया। इसके बाद हुई बैठक में सभी वार्डों में नई लाइटें लगवाने, खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को सही कराने, सफाई अभियान चलाने, गंदे पानी के निकास कर समस्या का समाधान कराने आदि प्रस्ताव पास किए गए।

बोर्ड की बैठक में सांसद, विधायक प्रतिनिधि, चेयरमैन, सदस्य, ईओ ही शामिल होने चाहिए। बोर्ड की बैठक गोपनीय होती है। मैं सांसद का पत्र लेकर बोर्ड बैठक में शामिल होने गया था। चेयरमैन के पास की कुर्सी पर रवि सिंह बैठे थे, जो गलत है।

– सत्यपाल गुप्ता, खुटार

सत्यपाल गुप्ता का आरोप था कि चेयरमैन अपने मन से किसी भी व्यक्ति को बैठक में नही बैठा सकते हैं। रवि सिंह को चेयरमैन ने पत्र भेजकर समाजसेवी होने के नाते बैठक में बुलाया था। बाद में सहमति हो गई और बैठक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।

– अनूप कुमार रावत, ईओ नगर पंचायत खुटार


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button