शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: वीडियो वायरल कर भाई से बताया जान का खतरा

Connect News 24

भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला ताहवरगंज निवासी महिला आरती त्रिवेदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपने भाई से जान का खतरा बताया।

वायरल वीडियो में आरती त्रिवेदी पत्नी आदित्य कुमार त्रिवेदी ने बताया कि उनका भाई मधुसूदन दीक्षित से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। मधुसूदन हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई अभियोग पंजीकृत हैं। बुधवार की रात में लालबाग में उसकी दुकान पर गई थी। तभी मधुसूदन ने उसके साथ मारपीट की, जिसमें उनके चेहरे पर चोट आ गई। प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी मधुसूदन दीक्षित को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। महिला का मेडिकल परीक्षण राजकीय मेडिकल कॉलेज में कराया गया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button