शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: रोडवेज बस का टायर फटने से घायल ग्रामीण की मौत
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी जिले के गोला थाना के विलियमगंज निवासी महेंद्र (46) की रोडवेज बस का टायर फटने से मौत हो गई। हालत में सुधार हाेने पर परिजन उसे घर ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
महेंद्र कुमार अपने गांव के गोकर्ण, राम किशोर के साथ बुधवार को जयपुर जाने के लिए निकला था। आगरा-एटा बाईपास के पास रोडवेज बस का एक टायर फट गया। हादसे में महेंद्र और उसकी सीट के पास बैठी एक अन्य सवारी घायल हो गई। महेंद्र को बस के चालक व परिचालक ने आगरा में भर्ती कराया। उपचार के बाद राहत मिलने पर परिजन उन्हें लेकर गोला लौट रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। यहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद