शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण, आश्वासन पर समाप्त

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Tue, 16 Jan 2024 03:00 AM IST

Villagers sitting on hunger strike ended on assurance

अल्हागंज में ग्रामीणों के साथ भूख हड़ताल पर बैठे सपा नेता रामवीर सिंह सोमवंशी तथा उमेश सिंह याद

अल्हागंज। ग्राम पंचायत मऊ रसूलपुर की 30 वर्षों से गायब खसरा खतौनी को उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सोमवार को सपा नेता रामवीर सिंह सोमवंशी और मानवाधिकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश सिंह यादव के साथ तमाम ग्रामीण ग्राम सचिवालय में भूख हड़ताल पर बैठ गए। शाम को तहसीलदार के आश्वासन पर ग्रामीणों ने भूख हड़ताल समाप्त कर दी।

रामवीर सोमवंशी ने बताया कि ग्राम पंचायत की खसरा खतौनी, नक्शा कई दशक पहले गायब कर दिया गया था। इसके चलते गांव के लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे किसान परेशान हैं। उनके द्वारा कई बार जिला प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है। बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को ग्रामीणों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। शाम को जलालाबाद तहसीलदार पैगाम हैदर मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को ग्राम पंचायत की खसरा खतौनी सौंप दी। साथ ही कहा कि एक सप्ताह में नक्शा भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके बाद तहसीलदार ने जूस पिलाकर हड़ताल समाप्त करा दी। इस दौरान राकेश कश्यप, सुधीर, दलबीर सिंह यादव, रामनिवास, अरविंद कुमार, चंद्रपाल सिंह, अजय प्रताप वर्मा, कृष्णपाल, राघवेंद्र कुमार, शाहिद आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button