शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: नाला निर्माण न होने पर ग्रामीणों का अनशन शुरू

Connect News 24

तिलहर के मौजमपुर गांव में तालाब का पानी लोगों के घरों में घुस रहा

संवाद न्यूज एजेंसी

तिलहर। नाला निर्माण को लेकर आंबेडकर गांव मौजमपुर जनकल्याण समिति के तत्वावधान में ग्रामीणों ने खंड विकास परिसर में अनशन प्रारंभ कर दिया है। राष्ट्रीय कामधेनु गो सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश कुमार व दो सभासदों ने आंदोलन को समर्थन देते हुए तत्काल समस्या को दूर किए जाने की मांग की है।

मौजमपुर गांव के बीच में स्थित तालाब में जल निवासी का व्यवस्था न होने के कारण बारिश के दिनों में तालाब ओवरफ्लो होने के साथ ही उसका गंदा पानी घरों में घुस गया था। इसको लेकर ग्रामीणों ने पिछले महीने खंड विकास कार्यालय परिसर में कई दिनों तक धरना-प्रदर्शन किया था।

एसडीएम ने जेई को बुलाकर जल निकासी को लेकर निरीक्षण कराया, बाद में नाला निर्माण को लेकर सड़क की खोदाई भी की गई। बाद में नाला निर्माण न होने पर कुछ लोगों ने सड़क को पाट दिया था।

इस दौरान ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। आंबेडकर गांव मौजमपुर जन कल्याण समिति की महासचिव ईश्वरी देवी ने नाला निर्माण न होने पर 25 सितंबर से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। सोमवार की सुबह 10 बजे से खंड विकास कार्यालय के बाहर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन के साथ अनशन शुरू कर दिया।

सोमवार को अनशन पर अंजली वर्मा, सत्यवान, बाबूराम, रामनाथ और मुन्नी देवी बैठीं। मनोज कश्यप, सभासद अभिषेक सिंह व आसिफ ने अपना समर्थन दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button