Pilibhit News: शहर में निर्माणाधीन मकान से चोरी, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:44 AM IST

चोरी की घटना के बाद छानबीन करती पुलिस । संवाद
पीलीभीत। चोरों ने निर्माणाधीन मकान से रविवार तड़के सीमेंट और बिजली फिटिंग का सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
शिक्षक वेदप्रकाश वर्मा एफसीआई गोदाम के पास गणपतिपुरम में अपना मकान बनवा रहे हैं। शनिवार को काम खत्म करके मजदूर मकान में ताला लगाकर चले गए। इस बीच चोरों ने मकान से बिजली फिटिंग का सामान, सीमेंट के बोरे आदि चोरी कर लिए। पड़ोसी आदर्श कुमार सुबह करीब पांच बजे टहलने निकले तो उन्हें मकान के अंदर किसी के मौजूद होने का एहसास हुआ।
जब वह मकान की तरफ बढ़े तो चोर भाग गए। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी मकान स्वामी को दी। कुछ ही देर में कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि मामले की तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है।