शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: नाला निर्माण के लिए ग्रामीणों ने निकाला कैंडल मार्च

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 09 Nov 2023 01:10 AM IST

Villagers took out candle march for drain construction

नाला​ निर्माण की मांग कर रहे मौजमपुर के लोगों ने बुधवार को कैंडल मार्च निकाला। स्रोत : जागरूक प

तिलहर। नाला निर्माण की मांग को लेकर मौजमपुर गांव के तमाम लोगों ने बुधवार को कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने मुख्य चौराहे पर नारेबाजी की।

गांव मौजमपुर गौटिया में पानी निकास के लिए पिछले तीन महीने से नाला निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। बार-बार नाला निर्माण कार्य बंद होने से लोगों में नाराजगी है। तीन दिन से समाजसेवी रामलाल वर्मा और ईश्वरवती के नेतृत्व में ग्रामीण धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को ग्रामीणों ने गांव से कैंडल मार्च निकाला। ग्रामीणों के मुख्य चौराहे पर प्रदर्शन करने से काफी देर तक जाम लगा रहा। इस दौरान पिंकी सागर, अलका, अंजलि, प्रवेश कुमारी, गायत्री देवी, सियाराम सागर, अरेंद्र राठौर, मनोज कुमार, वीरपाल, नन्हेंपाल, राम लाल वर्मा आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button