शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पोल पर चढ़ी बेल ने बारिश में ठप किया अब्दुल्लागंज उपकेंद्र

Connect News 24

Bell climbed on the pole stalled Abdullahganj sub-center in the rain

शहर के मोहल्ला रंगीन चौपाल में बंच लाइन को सही करते बहादुरगंज उपकेंद्र के कर्मचारी

शाहजहांपुर। अब्दुल्लागंज विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति रविवार की शाम करीब छह बजे गुल होने से क्षेत्र के सात हजार घरों में ब्लैक आउट हो गया। इन्वर्टर डाउन हो गए। पानी तक का संकट खड़ा हो गया। गश्त में पता चला कि हरदोई बाईपास के नजदीक पोल पर बेल चढ़ी होने के चलते बारिश में हाईटेंशन लाइन की टू-फेसिंग हो गई है। बारिश रुकने के बाद रात करीब डेढ़ बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।

रोजा से अब्दुल्लागंज विद्युत उपकेंद्र को सप्लाई दी जाती है। रविवार की शाम करीब छह बजे 33 केवी लाइन पर फाल्ट आ गया। एसएसओ ने सप्लाई को लगाने का प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली। इसके बाद जेई अंकित तिवारी को सूचना दी गई। जेई ने लाइन पर गश्त शुरू कराई। बारिश होने के चलते टीम को तलाशने का काम रोकना पड़ा। इधर, बिजली गुल होने से लोगों के घरों के सबमर्सिबल व मोटर न चलने से पानी की टंकी खाली रह गईं, साथ ही लगातार इन्वर्टर चलने से वह भी डाउन हो गया। लोगों को अंधेरे से निजात पाने के लिए मोमबत्ती का सहारा लेना पड़ा। बिजली गुल होने से लोग परेशान हो गए।

दूसरी ओर बिजली निगम की टीम ने लाइन पर गश्त शुरू की। पोल के जंपर चेक करते हुए हरदोई बाईपास के पास पहुंचे, जहां पोल पर चढ़ी बेल हाईटेंशन लाइनों के ऊपर आने व बारिश के कारण टू-फेसिंग होने से बिजली गुल हो गई। कर्मियों ने रात करीब डेढ़ बजे फाल्ट दुरुस्त कर सप्लाई बहाल कराई।

जेई ने नहीं संभाला चार्ज, वैकल्पिक व्यवस्था से चल रहा उपकेंद्र

अब्दुल्लागंज विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता आदर्श कुमार का तबादला जमौर करने के साथ यहां पर माता प्रसाद को तैनाती दी गई थी। आदर्श ने चार्ज छोड़ दिया, लेकिन माता प्रसाद ने अब तक चार्ज नहीं संभाला है। इसके चलते अतिरिक्त प्रभार के रूप में हथौड़ा उपकेंद्र के जेई अंकित तिवारी चार्ज संभाल रहे हैं।

सात घंटे गुल रही डेढ़ सौ घरों की आपूर्ति

बहादुरगंज विद्युत उपकेंद्र की रंगीन चौपाल मोहल्ले में 11 केवी की केबल जलने के चलते पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते करीब डेढ़ सौ घरों की बिजली करीब सात घंटे तक गुल रही। तड़के करीब दो बजे ओवरलोडिंग के चलते बिजली गुल हो गई थी। भीषण गर्मी में लोग बिजली गायब होने से बिलबिला उठे। सुबह करीब नौ बजे टीम ने पहुंचकर लाइन को दुरुस्त कराया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button