मां तुझे प्रणाम: खिलाड़ियों ने जोश से लहराया जीत का परचम, स्पोटर्स स्टेडियम में हुईं खेल प्रतियोगिताएं

अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करती खिलाड़ी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मातृभूमि और शहीदों को समर्पित अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ की झलक सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में भी दिखी। खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने जोश और धैर्य का संतुलन दिखाया।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, कोऑर्डिनेटर सीए अंकित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. सतेंद्र कुमार, संरक्षक धर्मेंद्र गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बालिका वर्ग में वेटलिफ्टिंग, अंडर-16 बालक व बालिका वर्ग में बैडमिंटन, जिम्नास्टिक, बास्केटवाल, एथलेटिक्स में भाला फेंक और दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं। पुरुष, महिला, बालक और बालिका समेत चार वर्गों में प्रतियोगिताएं कराई गईं। हर दौर में मुकाबले बेहद रोमांचक रहे।
इस तरह रहे परिणाम
महिला वर्ग
3,000 मीटर रेस में निशु भारद्वाज प्रथम, जाह्नवी द्वितीय व शगुन तृतीय रहीं। 200 मीटर रेस में जाह्नवी गुप्ता प्रथम, निशु द्वितीय व शगुन तृतीय रहीं। वेट लिफ्टिंग में 49 किग्रा भार वर्ग में अमृता राठौर प्रथम, राधा कश्यप द्वितीय और अंशिका तृतीय रहीं। 55 किग्रा भार वर्ग में महक प्रथम, निशा द्वितीय व सानिया सिंह तृतीय रहीं। 59 किग्रा भारवर्ग में शैफाली प्रथम, मुस्कान द्वितीय और लवी तृतीय रहीं। 64 किग्रा भार वर्ग में खुशी प्रथम, आलिमा द्वितीय और किरन तृतीय रहीं।

बालिका वर्ग
100 मीटर रेस में जाह्नवी प्रथम, शगुन दूसरे और रंजना तीसरे स्थान पर रहीं। शॉटपुट में निशु भारद्वाज प्रथम, जान्हवी गुप्ता द्वितीय और शैफाली भारद्वाज तृतीय रहीं। जिम्नास्टिक में फ्लोर एक्सरसाइज में दिव्यांशी शर्मा को पहला स्थान मिला। शगुन सिंह दूसरे व चांदनी तीसरे स्थान पर रहीं। अनइवेन बार्स में आराध्या जायसवाल प्रथम, आशी सक्सेना द्वितीय व तान्या तृतीय रहीं।



