शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पुनरीक्षण अभियान में 50 हजार तक बढ़ेंगे मतदाता

Connect News 24

शाहजहांपुर। लोकसभा चुनाव से पहले जिले में मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत नए वोट बनाए जा रहे हैं। इसमें युवा और महिला मतदाता में खासा उत्साह दिख रहा है। संभावना है कि इसमें 50 हजार तक मतदाता बढ़ेंगे।

जिले में 27 अक्तूबर से शुरू हुआ अभियान नौ दिसंबर तक चलेगा। इसके तहत स्कूल और कॉलेजों में युवा वोटरों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं, मृतकों और दूसरी जगह शिफ्ट हुए मतदाता और डुप्लीकेट वोट को मतदाता सूची से हटाया जा रहा है। जिसके बाद छह जनवरी को नई मतदाता सूची जारी की जाएगी।

तिलहर विधानसभा में सबसे अधिक मतदाता बढ़े : अब तक आए नए मतदाताओं के आवेदन में तिलहर सबसे आगे है। तिलहर में 1524 नए मतदाता बन चुके हैं। जबकि 1420 ददरौल विधानसभा में, 1403 मतदाता कटरा विधानसभा में, जलालाबाद में 1304 मतदाता, पुवायां में 1213 मतदाता, शाहजहांपुर विधानसभा में 906 नए मतदाता बने हैं।

811 मतदाता निकले डुप्लीकेट : जिले में अभी तक 811 मतदाता डुप्लीकेट निकले हैं जिसमें सबसे अधिक पुवायां विधानसभा में 183 है। इसके बाद तिलहर विधानसभा में 157, कटरा विधानसभा में 154, ददरौल विधानसभा में 140, शाहजहांपुर विधानसभा में 101 और जलालाबाद विधानसभा में 76 मतदाता शामिल हैं।

2506 मतदाता की चुकी मौत : पुनरीक्षण अभियान में अब तक 2506 मतदाताओं की मौत हो चुकी है जिनका भी नाम मतदाता सूची में शामिल था। उनको हटा दिया गया है। इसी तरह से 1549 मतदाता अभी तक दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। इसलिए मतदाता सूची से उनका नाम काट दिया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button