शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ठंड में खुले आसमान के नीचे ट्रेन का इंतजार

Connect News 24

Waiting for the train under the open sky in the cold

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर टिनशेड न होने से खुले आसमान के नीचे खड़े यात्

शाहजहांपुर। भीषण ठंड में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को खुले आसमान के नीचे ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है क्योंकि प्लेटफार्म 4 पर टिन शेड की रेलवे ने व्यवस्था नहीं की है। कोहरे के कारण विलंब से चल रहीं ट्रेनों की वजह से यात्री काफी परेशान होते हैं।

प्लेटफार्म नंबर चार पर इन दिनों बरेली की ओर जाने वाली ट्रेनों को गुजारा जा रहा है। पहले इस मार्ग की ट्रेनें तीन नंबर प्लेटफार्म पर आती थीं लेकिन यहां प्लेटफार्म को ऊंचा करने का काम चल रहा है। हालांकि, प्लेटफार्म नंबर चार पर कुछ बेंचों पर टिनशेड है लेकिन यात्रियों की संख्या को देखते हुए यह नाकाफी है।

नए पुल पर लगेगा एस्केलेटर

रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम की ओर से शाहजहांपुर-पीलीभीत रूट की ट्रेनों के आवागमन के लिए बने प्लेटफार्म को जोड़ने के लिए फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए अभी पिलर बनाए जा रहे हैं। शुक्रवार को प्लेटफार्म नंबर चार व पांच पर पिलर बनाने के लिए खोदाई हुई। इसके अलावा सर्कुलेटिंग एरिया का सुंदरीकरण, दो मंजिला इमारत बनाने, वातानुकूलित विश्रामगृह, कैंटीन की सुविधा आदि भी कार्य होंगे।

17 करोड़ रुपये से रेलवे स्टेशन पर होंगे ये विकास कार्य

– रेलवे स्टेशन पर 17 करोड़ रुपये से विकास कार्य होंगे। इसमें प्रथम और द्वितीय प्रवेश द्वार पर काम होगा। 12 और छह मीटर के दो एफओबी का निर्माण होगा। रेलवे स्टेशन का भी सुंदरीकरण होगा। मालगोदाम की ओर स्थित प्लेटफार्म को मुख्य बनाने और ट्रेनों के संचालन की योजना भी है। तेल टंकी के पास गार्डन बनेगा। साथ ही अन्य यात्री सुविधाओं को भी बढ़ावा दिया जाएगा। रेलवे स्टेशन पर ही प्लेटफार्म नंबर एक पर जीआरपी थाना, डाकघर, पार्सल, यात्री विश्रामालय, कैरिज एंड वैगन ऑफिस, आरपीएफ थाना स्थित है। इनको भी हटाकर विश्रामगृह के पास ही निर्माणाधीन नए भवन में शिफ्ट किए जाने की योजना है।

नए फुट ओवरब्रिज पर एस्केलेटर लगाया जाएगा। नए एफओबी के लिए पिलर बनाने का भी शुरू हो गया है। दो व तीन नंबर प्लेटफार्म को ऊंचा करने का काम चल रहा है। चार नंबर प्लेटफार्म पर ट्रेनों को रोका जा रहा है, काम पूरा होने पर ट्रेनों का संचालन पूर्व की भांति ही होने लगेगा।

– एसके ठाकुर, सीएमआई

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर टिनशेड न होने से खुले आसमान के नीचे खड़े यात्

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर टिनशेड न होने से खुले आसमान के नीचे खड़े यात्


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button