Budaun News: म्याऊं-डहरपुर मार्ग बनेगा स्टेट हाईवे

म्याऊँ डहरपुर मार्ग। संवाद
बदायूं। बरेली-मथुरा राष्ट्रीय मार्ग से दियोचरा से मैनपुरी तक लोनिवि की सड़क है। उनकी तरफ से इसको स्टेट हाईवे घोषित कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। वहां पर मंजूरी मिलने पर यहां पर काम शुरू हो जाएगा।
लोक निर्माण विभाग की तरफ से दियोचरा, समरेर, दातागंज, डहरपुर, म्याऊं, उसहैत, कटरा कंपिल होते हुए मैनपुरी की तरफ जाने वाली सड़क को स्टेट हाईवे घोषित कराने की प्रक्रिया चल रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही डहरपुर-म्याऊं से गुजरने वाला रोड स्टेट हाईवे में तब्दील हो जाएगा।
इससे बरेली से मैनपुरी आने-जाने वाले राहगीरों को भी फायदा मिलेगा। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी एक्सईएन मनीष सिंह ने बताया कि इस सड़क को लेकर प्रस्ताव भेजा है। अब शासन स्तर से अनुमति मिलना बाकी है।



