Shahjahanpur News: वार्ड बॉय को बाइक सवारों ने पीटा

शाहजहांपुर में मारपीट में लहूलुहान हालत में वार्ड बॉय सुनील। स्त्रोत जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव सूरतपुर निवासी सुनील कुमार की दो बाइकों पर सवार पांच युवकों ने रोककर जमकर पिटाई लगा दी। उसे झाड़ियों में खींचकर मुंह में रुमाल डालकर पीटा। लहूलुहान हालत में ट्रक के सामने आकर उसने अपनी जान बचाई। जाम लगने पर आरोपी भाग गए। मामले में मामला दर्ज कराया गया है।
सुनील कुमार राजकीय मेडिकल कॉलेज में वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत हैं। रविवार को ट्रॉमा सेंटर में ड्यूटी को खत्म कर घर लौट रहा था। सेहरामऊ दक्षिणी के बीबीपुर गांव की मोड़ के पास दो बाइकों पर सवार पांच युवकों ने उसे घेर लिया।
इसके बाद उसका बैग छीन लिया और हेलमेट उतारने के बाद पिटाई शुरू कर दी। शोर मचाने पर उसके मुंह पर रुमाल डाल दिया। उसकी जमकर पिटाई लगाकर लहूलुहान कर दिया। किसी तरह खुद को छुड़ाकर भागा सुनील ट्रक के सामने आकर खड़ा हो गया। ट्रक के रुकने के बाद सुनील उस पर चढ़ गए, जिसके बाद जाम लगने पर लोग इकट्ठा हो गए, तब आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच को शुरू कर दिया है।

