शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सड़क पर जलभराव, बीमारियों का बढ़ा खतरा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Wed, 25 Oct 2023 12:49 AM IST

बंडा। पानी का निकास न होने से गायत्री नगर मोहल्ले की गलियों में जलभराव हो गया है। इस कारण राहगीरों का निकलना तो मुश्किल है ही, पूरे क्षेत्र में मच्छर जनित रोग भी फैल रहे हैं। बावजूद पानी निकासी की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

मोहल्ला निवासी रघुनंदन ने बताया कि नगर पंचायत चुनाव से पहले पानी निकास के लिए नाले का निर्माण शुरू कराया गया था जो अधूरा पड़ा है। इस कारण घरों का पानी रास्ते में भरा हुआ है। मोहल्ला निवासी दिलशाद ने भी यही बात दोहराई। इस संबंध में ईओ सत्येंद्र प्रकाश ने बताया कि नाले का निर्माण जल्द कराकर अतिशीघ्र समस्या का निराकरण कराया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button