Shahjahanpur News: अगले सप्ताह बदल सकता है मौसम, 10 से बारिश की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:42 AM IST

खिरनीबाग बाग चौराहा के पास सर्दी से बचने के लिए अलाव के इंसान के साथ जानवर भी नजर आए। संवाद
शाहजहांपुर। अगले सप्ताह मौसम के मिजाज में परिवर्तन हो सकता है। मौसम विभाग ने 10 जनवरी से बारिश होने की संभावना जताई है। शनिवार को गलन के साथ ही कोहरा भी बढ़ेगा। तापमान में भी गिरावट होगी।
शुक्रवार की दोपहर थोड़ी देर के लिए धूप निकली। इसकी वजह से अधिकतम तापमान में इजाफा दर्ज किया गया। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा था। बृहस्पतिवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को गलन बढ़ने के साथ कोहरा घना होगा। साथ ही तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इसके साथ ही 10 से 15 जनवरी के बीच बारिश होने की संभावना जताई गई है।

खिरनीबाग बाग चौराहा के पास सर्दी से बचने के लिए अलाव के इंसान के साथ जानवर भी नजर आए। संवाद